अमृतसर की महिला से पर्स छीनने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2019 - 01:07 PM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): चोरी व छीनाझपटी मामले में सी.सी.टी.वी. की फुटेज किस तरह अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सहायक साबित होती है, इसे आज थाना सिटी की पुलिस ने सिद्ध किया है।

18 फरवरी को अमृतसर की रहने वाली महिला प्रियदर्शनी शर्मा पत्नी अनिल शर्मा से सब्जी मंडी वाली गली में बाइक सवार स्नैचर पर्स छीन फरार हो गए थे। थाना सिटी के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों ही आरोपी स्नैचरों प्रभजोत सिंह पुत्र हरविन्द्र सिंह निवासी गोकल नगर व अमनदीप सिंह पुत्र तरसेम सिंह  निवासी रामगढिया मोहल्ला गोराया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

दोनों ही आरोपियों से 8 तोले सोने के गहने भी बरामद
एस.एच.ओ. सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों ही आरोपियों प्रभजोत सिंह  व अमनदीप सिंह से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर महिला के पर्स से गायब करीब 8 तोले सोने के गहने बरामद कर लिए हैं। पुलिस दोनों ही आरोपियों से इस समय पूछताछ कर जानना चाहती है कि दोनों ने और कहां-कहां स्नैङ्क्षचग की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी।

कैसे दिया था स्नैचिंग को अंजाम
थाना सिटी पुलिस के समक्ष दर्ज शिकायत के अनुसार अमृतसर की रहने वाली महिला प्रियदर्शनी शर्मा होशियारपुर बस स्टैंड पर उतरने के बाद अपने रिश्तेदार के साथ एक्टिवा पर सवार हो जगतपुरा की ओर जा रही थी। मेन रोड से जैसे ही वह जगतपुरा की ओर मुड़ी सामने से बाइक पर सवार 2 युवक बड़ी तेजी से प्रियदॢशनी शर्मा के हाथों से पर्स छीन पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए। स्नैङ्क्षचग की शिकार प्रियदर्शिनी शर्मा के अनुसार पर्स में 1 सोने की चेन, 5 अंगूठियां, कान की बालियां, कड़े, मोबाइल फोन, आधार कार्ड के साथ 8000 रुपए नकदी के अलावा कुछ आवश्यक कागजात भी थे।

swetha