आवारा पशु के साथ टकराई पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल, गंभीर घायल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2022 - 12:44 PM (IST)

टांडा उड़मुड़(मोमी) : जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह सड़क दुर्घटना के दौरान आवारा जानवर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। आज सुबह 5.30  बजे तब यह हादसा हुआ जब जालंधर पी.ए.पी. में तैनात ए.एस.आई. कश्मीर सिंह पुत्र करम सिंह निवासी घोलेवाल (मुकेरियां) सड़क पर घूम रहे एक आवारा जानवर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कश्मीर सिंह को घायल हालत में सरकारी अस्पताल टांडा ले जाया गया। वहां से उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस संबंध में टांडा पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News