सरकार व मिल मालिकों के समझौते के बाद 12 से चलेंगी प्राइवेट चीनी मिलें

punjabkesari.in Thursday, Dec 06, 2018 - 09:51 AM (IST)

दसूहा/मुकेरियां(झावर, नागला): पंजाब सरकार व मिल मालिकों के बीच जो प्राइवेट चीनी मिलों को चलाने का समझौता हुआ है। इस संबंध में ए.बी. चीनी मिल रंधावा के एम.डी. राजिंद्र सिंह चड्ढा द्वारा 12 दिसम्बर को मिल चलाने के आदेश दे दिए हैं। मिल के वरिष्ठ मैनेजर ठाकुर देसराज सिंह व वाइस प्रैजीडैंट बलवंत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि 9 दिसम्बर को किसानों को पर्चियां जारी कर दी जाएंगी। 

धरनास्थल पर एस.डी.एम. दसूहा हरचरन सिंह, डी.एस.पी. ए.आर. शर्मा तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा किसानों को सरकार के फैसले संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान जंगवीर सिंह एवं रणजीत सिंह बाजवा के साथ एस.डी.एम. के बातचीत के बाद धरना रात्रि 8 बजे हटा लिया गया। इसी तरह मुकेरियां में किसानों द्वारा दिया जा रहा धरना रात्रि 8.40 बजे तहसीलदार मनदीप सिंह द्वारा मिल प्रबंधकों से बातचीत करने के उपरांत 12 दिसंबर से चीनी मिल शुरू करने की घोषणा के बाद धरना हटा लिया गया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि बकाया राशि का भुगतान 30 जनवरी तक कर दिया जाएगा।

swetha