लुटेरों ने गांव संगला में 4 लोगों को किया गम्भीर घायल

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 12:45 PM (IST)

दसूहा(झावर): गत रात गांव संगला में 7 लुटेरों ने जतिॆद्र सिंह पुत्र सरवन सिंह के फार्म पर घर के 4 लोगों को गम्भीर घायल कर दिया। घर के बुजुर्ग सरवन सिंह को भी इस मौके मामूली चोट आई। गंभीर घायलों में राजिंद्र सिंह, जङ्क्षतद्र सिंह, रणजीत कौर व नवदीप कौर शामिल हैं जिनके सिर तथा शरीर के अन्य भागों पर गम्भीर चोटें लगी हैं। लुटेरों के पास लोहे की रॉड, लाठियां तथा अन्य हथियार थे। घर के मैम्बरों ने जब शोर मचाया तो गांव के एक व्यक्ति सुखजिंद्र सिंह ने दसूहा पुलिस को सूचित किया। तब लोग ललकारे मारते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान लुटेरे भाग गए जो लूटपाट नहीं कर सके। 

थाना प्रभारी जगदीश राज अत्तरी ने बताया कि सूचना मिलने के 15 मिनट भीतर वह पुलिस पार्टी लेकर पहुंच गए। लोगों की सहायता से इन गम्भीर घायलों को दसूहा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद अस्पताल के डाक्टरों ने इन घायलों को जालंधर रैफर कर दिया जबकि बुजुर्ग सरवन सिंह को मरहम पट्टी करके घर भेज दिया गया। घटनास्थल पर दीवारों व बैडों पर खून बिखरा हुआ था। घटनास्थल का एस.पी. (डी.) हरप्रीत सिंह मंडेर व डी.एस.पी. ए.आर. शर्मा ने भी जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंधी धारा 459 आई.पी.सी. अधीन केस दर्ज कर लिया गया है। 

bharti