चोरों ने बनाया घर को निशाना

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 11:06 AM (IST)

 टांडा-उड़मुड़ (पंडित): कलोटी नगर टांडा में गत दिवस हुई चोरी के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस वारदात दौरान चोर घर के अन्य सामान के साथ-साथ दोनाली राइफल भी चुरा कर ले गए। पुलिस ने यह मामला सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़के) टांडा के पीछे कलोटी नगर में रहने वाले बलबीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया है।

 

पुलिस को दिए अपने बयान में बलबीर सिंह ने बताया कि वह अपने भाई की कोठी में रहता है। 14 मई को वह अपने किसी रिश्तेदार को मिलने के लिए गया था। जब 16 मई शाम को घर वापस आया तो उसे चोरी बारे पता चला। उसने बताया कि चोर घर में से एक पर्स, जिसमें 200 रुपए थे, ए.टी.एम. कार्ड, लाइसैंसी दोनाली राइफल, 12 बोर के 5 कारतूस व अन्य सामान चुरा कर ले गए। 
 

swetha