नकाबपोश लुटेरों ने गुज्जर परिवार के डेरे पर बोला धावा, बंधक बना कर लूटा

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 05:40 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (पंडित): मियानी में सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे 7 के करीब नकाबपोश लुटेरों ने गुर्जर मोहम्मद कालू के डेरे में धावा बोल परिवार को बंधक बना लूट का शिकार बनाया है। मोहम्मद कालू ने बताया कि लुटेरों ने जब डेरे में आए तो विरोध करने पर उसके बेटे मंजूर अहमद को दातर से वार कर घायल कर दिया।

मोहम्मद कालू ने बताया कि डेरे में दाखिल होते ही लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को भी डराकर एक जगह बैठा दिया गया। बदमाशों ने उसके साथ उसकी पत्नी गुलशन बेगम तथा बेटी के साथ मारपीट की। परिवार के अनुसार बदमाशों ने घर में तलाशी लेने के बाद सोने के आभूषण भी उतरवा लिए। मंजूर अहमद के कानों में पहनी सोने की बालियां और अंगूठी समेत अन्य आभूषण बदमाश ले गए। इसके अलावा घर में रखी करीब 70 हजार रुपए की नकदी भी लूट ली।

मोहम्मद कालू के मुताबिक वारदात के दौरान उनके बेटे मंजूर अहमद को बदमाशों ने दातर से घायल कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना टांडा पुलिस को दे दी गई है। परिवार और गुज्जर भाईचारे के नेताओं ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News