निरंकारी सद्गुरु माता सविंद्र हरदेव को सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक विभूति अवार्ड देने की घोषणा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 04:52 PM (IST)

दसूहा/दिल्ली (झावर): अमरीका स्थित मानवता के बहुुपक्षीय तथा विश्व स्तरीय विकास को समर्पित संस्था वी केयर फॉर ह्यूमैनिटी द्वारा निरंकारी सद्गुरु माता सविंद्र हरदेव महाराज को 2018 की सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक विभूति अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 2017 का यह अवार्ड ब्रह्मलीन बाबा हरदेव सिंह जी के नाम पर मिशन को प्राप्त हुआ था। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए मिशन के मीडिया इंचार्ज महात्मा कृपा सागर ने बताया कि इस अवार्ड की घोषणा मिशन की अध्यक्षा सूलो स्टेट का राजकुमारी मारिया ट्रेस  द्वारा की गई है। यह अवार्ड संस्था द्वारा कोलकाता में 28-29 जुलाई 2018 को आयोजित शिखर सम्मेलन में दिया जाएगा। सद्गुरु माता जी को उनके मानवता प्रति प्रेम, करुणा तथा सेवाभाव के लिए चुना गया है। 

Punjab Kesari