पाकिस्तान जाकर इस्लाम कबूलने वाली महिला के ससुर का बड़ा बयान

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 03:36 PM (IST)

गढ़शंकर: सिख पाक जत्थे में शामिल होकर पाक पहुंची किरण बाला द्वारा मुस्लिम युवक से निकाह करने के बाद उसके ससुर तरसेम सिंह ने अपनी बहू के बयान को झूठा करार देते हुए कहा कि उसके 3 बच्चे है। 

किरण बाला ने पाकिस्तान में कहा कि भारत में उसकी कोर्इ औलाद नहीं हैं उसने केवल पाकिस्तान आने के लिए झूठ का सहारा लिया था। तरसेम सिंह ने कहा कि उसके 3 बच्चे हैं, जिनके प्रमाण पत्र तथा अन्य कर्इ सबूत भी हैं यदि फिर भी कोई शक है तो किरण बाला का 3 बच्चों के साथ डी.एन.ए. मिला लिया जाए।

तरसेम सिंह ने किरण बाला के पाकिस्तान में फंसे होने का अंदेशा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाना और वहां जाकर निकाह करवाना साजिश का हिस्सा है।  वहीं तरसेम सिंह ने यहां तक कहा कि अगर उनकी बहू घर वापस आ जाती है तो वह उसे अपना लेंगे,जिससे वह अपने बच्चों की देखभाल कर सके।

 

Vatika