12वीं की परीक्षा में कंपार्टमैंट आने पर लड़की ने निगला जहर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 10:41 AM (IST)

होशियारपुर (अमरेन्द्र): थाना चब्बेवाल अधीन आते गांव कन्दोवाल में 12वीं की परीक्षा में कंपार्टमैंट आने से परेशान लड़की सोनाली पुत्री जसपाल सिंह ने गलती से घर में पड़ी कीड़े मारने वाली दवा निगल ली। मंगलवार सुबह जब परिजनों ने सोनाली को बिस्तर से उठते नहीं देखा तो उन्हें पता चला कि उसने कोई जहरीली दवा निगल ली है।

 

परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए माहिलपुर सिविल अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसकी हालत देख उसे होशियारपुर सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। होशियारपुर सिविल अस्पताल में भी उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन उसे होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई थी। मामले की जांच कर रहे जेजों पुलिस चौकी के इंचार्ज ए.एस.आई. विजयंत ने बताया कि सोनाली की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है।
 

swetha