नशे के आदी व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 10:33 AM (IST)

दसूहा(झावर): फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गांव चक्कबामू में  सुखजिंद्र सिंह उर्फ काला पुत्र निर्मल सिंह घर में अकेला ही रहता था। सुबह उसके चाचा का लड़का अवतार सिंह उसे मिलने गया तो उसने देखा कि सुखजिंद्र सिंह ने फंदा लगाया हुआ था, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी। 

 

इस संबंधी ए.एस.आई. जसवीर सिंह ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी रणजीत कौर से अलग रह रहा था। उसकी बहन कुलविंद्र कौर ने अपने बयान में कहा कि उसका भाई नशे का आदी था और मानसिक तौर पर परेशान रहता था। पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर धारा 174 तहत कार्रवाई कर दी है।

Punjab Kesari