शहीदों के नाम पर भाजपा व कांग्रेस न करे गंदी सियासतःखैहरा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2019 - 11:33 AM (IST)

दसूहाः भाजपा व कांग्रेस पार्टी शहीदों के नाम पर गंदी सियासत खेल रही है जबकि सी.आर.पी.एफ. व सेना के शहीद परिवारों और उनकी विधवाओं और बच्चों को दिलासा व आॢथक सहायता देने की बजाय राजनीतिक बातें कर रहे हैं।

इस संबंधी दसूहा निकट खैराबाद में एडवोकेट भूपिंद्र सिंह घुम्मण की रिहायश पर पंजाब एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक दौरान कितने पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए, इस संबंधी भारत के प्रधानमंत्री को स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत है ताकि देशवासियों को इसकी सही जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी इस मामले में राजनीतिक खेल खेल रहे हैं। उन्होंने एक प्रश्र के उत्तर में कहा कि बरगाड़ी कांड अब स्पष्ट हो चुका है। इस कांड में प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल तथा उस समय के डी.जी.पी. सुमेध सैनी ही मुख्य अभियुक्त है इनको बिना किसी देरी के सरकार को गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह व एस.आई.टी. इस मामले में ढील दिखा रही है। 

swetha