गर्म चाय के पतीले में गिरने से मासूम बच्ची झुलसी

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 05:54 PM (IST)

होशियारपुर  (अमरेन्द्र): गांव कूकानेट में रविवार सुबह चाय के पतीले में गिरने से 2 वर्षीय मासूम बच्ची ईशाना पुत्री राकेश कुमार गंभीर रुप से झुलस गई। उसे तत्काल ही परिजनों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर भर्ती करवाया दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर खुशवीर सिंह व मैडीकल टीम ने तत्काल ही मरहम पट्टी कर ईशाना को बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया। डॉ.खुशवीर के अनुसार ईशाना के शरीर का करीब 30 फीसदी हिस्सा झुलस गया है। उसकी हालत स्थिर है। 

  बच्ची की मां सोनूवाला व मामा महेन्द्र सिंह ने बताया कि रात घर में जगराता था। रविवार सुबह संगत के लिए पतीले में चाय बनी हुई थी। पतीले के साथ ही पड़ी खटिया पर खेल रही 2 वर्षीया ईशाना का पैर अचानक फिसल जाने से वह उसमें पीठ के बल गिर गई।  

 

swetha