मृत व्यक्ति के खाते से 1 करोड़ 25 लाख 55000 रुपए की ठगी मारने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2023 - 01:36 PM (IST)

गढ़दीवाला: पुलिस ने मृतक गुरिंदरजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी गांव जीयां सहोता कलां के खाते में से 1 करोड़ 25 लाख 55127 रुपए की ठगी मारने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान शरणजीत सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी गांव जीयां सहोता कलां थाना गढ़दीवाला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक गुरिंदरजीत सिंह एडिट स्कूलों में अध्यापक थे और पिछले कुछ महीनों से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। यह भी बताया जा रहा है कि गुरिंदरजीत सिंह की शादी नहीं हुई थी और घर में वह अकेले ही कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था। जब गुरिंदरजीत सिंह की खस्ता हालत की जानकारी बाबा दीप सिंह सेवादल एवं वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष मनजोत सिंह तलवंडी को मिली तो वह उसकी देखभाल और इलाज करवाने के लिए अपने आश्रम में ले आए थे।

यहां सितम्बर 2023 में गुरविंदरजीत सिंह की मौत हो गई। मनजोत सिंह तलवंडी ने बताया कि मरने से पहले गुरविंदरजीत सिंह ने बैंक में पड़ी सारी राशि आश्रम को डोनेट कर गए थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बैंक में जाकर गुरिंदरजीत सिंह का खाते की जांच की गई तो उसमें से उक्त राशि निकली जा चुकी थी।

मनजोत सिंह ने बताया कि उसकी मृत्यु के बाद उसके गांव के ही उक्त शरणजीत सिंह ने उसके घर से मृतक गुरिंदरजीत सिंह का मोबाइल उठा लिया और एम.पी.एस. गूगल पे के जरिए बैंक से सेटिंग करके उसके खाते में से सारी राशि को निकाल लिया।

इस संबंध में गढ़दीवाला थाने में उक्त व्यक्ति द्वारा ठगी करने की शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने उक्त आरोपी को दसूहा की अदालत में पेश करके उसके साथ इस मामले में शामिल अन्य दोषियों का पता लगाने के लिए रिमांड पर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Editor

Neetu Bala