चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, उड़ाए डॉलर व गहने
punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2023 - 04:18 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ : ग्राम तलवंडी डड्डिया के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए देसी विदेशी मुद्रा, जेवरात व सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में टांडा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह मामला चोरी का शिकार हुए जसवंत सिंह पुत्र सरदार सिंह के बयान के आधार पर दर्ज किया है।
अपने बयान में जसवंत सिंह ने कहा कि उनका बेटा एक महीने पहले जर्मनी से लौटा था और वह पूरे परिवार के साथ 23 फरवरी को पौंटा साहिब गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया हुआ था। 24 फरवरी को रात करीब 10 बजे जब वे घर आए तो चोरी हो चुकी थी। घर के सभी ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। जसवंत सिंह ने बताया कि घर से चोरों ने करीब 2400 डॉलर, करीब एक लाख रुपए, सोने की दो अंगूठी और एक लैपटॉप चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानेदार गुरमीत सिंह जांच में जुटे हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here