लोगों की जान-माल की सुरक्षा नहीं कर पा रही पुलिस व सरकार : तीक्षण

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 02:28 PM (IST)

होशियारपुर (अमरेन्द्र): गवर्नमैंट कालेज चौक के निकट बहन के साथ छेडख़ानी करने का विरोध करने पर मारपीट का शिकार हो घायल हुए भाई नरेश कुमार निवासी जहानखेलां को देखने राज्य के पूर्व मंत्री तीक्षण सूद सिविल अस्पताल पहुंचे। 

सिविल अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में दाखिल नरेश कुमार व उसके माता-पिता से बात करने के बाद तीक्षण सूद ने मीडिया को बताया कि वर्तमान पंजाब सरकार व यहां की पुलिस लोगों के जान-माल की सुरक्षा करने में लगातार फेल साबित होती चली जा रही है। गवर्नमैंट कालेज में बच्चे दूर-दूर से शिक्षा ग्रहण करने आते हैं लेकिन असामाजिक तत्वों का कालेज के बाहर सड़कों पर इन दिनों इतना बोलबाला है कि लड़कियों को रास्ते से गुजरने में भी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

उन्होंने थाना मॉडल टाऊन के एस.एच.ओ. के साथ-साथ एस.एस.पी. से भी बात कर आरोपी हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उनके साथ आनंदवीर सिंह, पार्षद निपुण शर्मा, सुधीर शर्मा, शिव कुमार काकू, यशपाल शर्मा, कृष्ण अरोड़ा, अखिल सूद भी उपस्थित थे। जब इस संबंध में थाना मॉडल टाऊन के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर भरत मसीह से पूछा तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच के तत्काल बाद पुलिस आरोपी बंटी के साथ 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन केस दर्ज कर लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी बंटी के घर पर ताला लगा है। पुलिस फुटेज में दिख रहे हमलावरों की पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Vatika