अज्ञात लुटेरों ने आसाराम आश्रम पर किया हमला

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 01:37 PM (IST)

मुकेरियां(स.ह.): नैशनल हाईवे पर स्थित गांव तलवंडी कलां से गांव घसीटपुर को जाती लिंक सड़क पर निर्मित  आसाराम बापू आश्रम में रात करीब डेढ़ बजे कुछ अज्ञात लुटेरों ने लूट की नीयत से हमला कर दिया जिसके जवाब में आश्रम में मौजूद सेवादारों द्वारा की गई कार्रवाई से लुटेरों को वहां से भागना पड़ा। आश्रम में रह रहे सेवादार रणजीत भाई, महिंद्र भाई, प्रेम भाई, गोल्डी शर्मा, जे.पी. अग्रवाल आदि ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आश्रम के मेन गेट का कार्य चल रहा है, जिसका लाभ लेते हुए रात करीब डेढ़ बजे कुछ अज्ञात लुटेरे, जोकि संख्या में 6 थे, जिनके पास हथियार भी थे, आश्रम के भीतर घुस गए।

उन्होंने बाहर सोए हुए सेवादार महिंद्र भाई को जगाया और उसे मेन गेट के समीप ले गए। सेवादार महिंद्र भाई ने उनसे अपना हाथ छुड़वाया और वहां शोर मचाते हुए बाकी सेवादारों को जगाया। सभी सेवादारों की लुटेरों के साथ झड़प हुई जिसके बाद वे भाग गए। इस संबंधी सेवादारों ने थाना मुकेरियां की सूचना दी। थाना प्रभारी करनैल सिंह ने जाकर मौका देखा। सेवादारों ने जानकारी देते हुए बताया कि लुटेरों ने अपने चेहरे ढंके हुए थे। वे शरीर से काफी मजबूत थे और उनके पास हथियार भी थे। उनकी संख्या 6 थी जबकि सेवादार 8 थे। इस झड़प में लुटेरे टिक न पाए और उन्हें भागना पड़ा। 

bharti