अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 09:36 AM (IST)

तलवाड़ा(टंडन):भम्बोताड़ में मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। 

पुलिस को दी जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह पुत्र रुल्दा ने बताया कि उसकी भम्बोताड़ रोड पर आटा चक्की की दुकान है। शाम के वक्त उसकी पत्नी सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी तथा घटनास्थल से वाहन भगा ले गया। घायल बलविंद्र कौर को मुकेरियां अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद डाक्टर ने उसे चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफर कर दिया। चंडीगढ़ जाते वक्त रास्ते में बलविंद्र कौर की मौत हो गई। ए.एस.आई. ओम प्रकाश ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

swetha