सांप के डंसने से महिला की हुई मौत

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2022 - 03:06 PM (IST)

टांडा उड़मुड़(पंडित) : गुरु नानक कॉलोनी टांडा में सांप के डंसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सोरियाल (पूर्णिया) बिहार के मूल निवासी मीरा देवी पत्नी दुखन माथो के रूप में हुई है। मृतका यहां रहकर मेहनत मजदूरी का काम करती थी। इस महिला को सोते समय अचानक एक जहरीले सांप ने डंस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के पति के बयान के आधार पर टांडा पुलिस के थानेदार जसवीर सिंह द्वारा 174 सी.आर.पी.सी. के तहत कार्रवाई की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News