महिला ने घर में पंखे से लटककर की आत्महत्या

punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2020 - 04:07 PM (IST)

हरियाना (आनंद): आज गांव बसी वजीद में एक महिला द्वारा घर में ही पंखे से लटक कर आत्महत्या किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज करीब 11 बजे मोनिका देवी पत्नी गगनदीप सिंह (32) निवासी बसी वजीद थाना हरियाना ने अपने ही घर में छत वाले पंखे से चुन्नी बांध लटककर आत्महत्या कर ली है। 

इसके 2 लड़के तथा इसका पति गगनदीप सिंह जो कि करीब 7-8 वर्ष से विदेश दुबई गया हुआ था जो कि करीब 4 महीने पहले ही वापस घर आया था तथा अब गांव में चप्पलें बेचने का काम करता था। वह अपनी पत्नी मोनिका देवी के चरित्र पर शंका करता था। जिसके कारण इनका घर में हमेशा लड़ाई झगड़ा रहता था। जिस समय मोनिका देवी ने आत्महत्या की उस समय उसके बच्चे स्कूल को गए हुए थे। इसका पति जालंधर साईड चप्पलें लेने गया हुआ था। मोनिका देवी उस समय घर में अकेली ही थी। पुलिस थाना हरियाना ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे मे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News