विदेश जाने की चाहत में महिला ने खुद को बताया कुंवारी और फिर...

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2024 - 04:00 PM (IST)

टांडा उड़मुड़(पंडित): गलत जानकारी देकर पासपोर्ट बनाने वाली ठाकरी गांव की महिला के खिलाफ टांडा पुलिस ने 12 पासपोर्ट एक्ट और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह मामला उसके ही पति की शिकायत के आधार पर दर्ज किया है जिससे उसकी अनबन चल रही है। थाना प्रमुख टांडा एस.आई. रमन कुमार ने बताया कि पुलिस ने यह मामला साहिल भट्टी पुत्र तरसेम लाल भट्टी निवासी ऋषि नगर मुकेरियां की शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी प्रदीप कौर पुत्री सुखविंदर सिंह निवासी थिंद एन्क्लेव कॉलोनी जालंधर के खिलाफ दर्ज किया है।

पुलिस को दिए अपने बयान में साहिल ने बताया कि अपने नाना पास रहने वाली प्रदीप कौर के साथ 9 अक्तूबर 2013 को उसकी शादी हुई थी। इसके बाद में उनके घर एक बच्ची का जन्म हुआ। इसी बीच उसकी पत्नी का व्यवहार उसके साथ खराब रहने लगा और उसने उससे विदेश जाने के लिए कहा और मना करने के बावजूद वह जिद पर बनी रही। इस बीच उसने उससे बिना पूछे अपना पासपोर्ट बनाने के लिए अपॉइंटमैंट ले लिया और खुद के अविवाहित होने गवाहियां पेश कर 7 नवम्बर 2016 को आवेदन कर दिया।

14 नवम्बर को उसने टांडा थाने में पुलिस सत्यापन के लिए झूठी गवाही दिलवा कर पासपोर्ट बनवा लिया। विदेश जाने से पहले उसकी पत्नी ने उनके खिलाफ अदालत में दहेज मांगने का मामला भी दायर किया था, जिसके कारण वह और उनका परिवार परेशान है। अब गलत जानकारी के आधार पर पासपोर्ट बनाने की शिकायत मिलने पर डी.एस.पी. मुकेरियां की जांच के बाद टांडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Content Writer

Vatika