मुंबई में क्रेन की चपेट में आने से होशियारपुर के युवक की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2020 - 09:26 AM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): मुंबई में क्रेन की चपेट में आने से होशियारपुर के न्यू सिविल लाइंस के रहने वाले 22 वर्षीय युवक विक्रमजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह की शनिवार को मौत हो गई। मृतक विक्रमजीत सिंह के शव  का होशियारपुर में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक विक्रमजीत सिंह घर का इकलौता चिराग था।

गौरतलब है कि क्रमजीत सिंह के पिता सुरजीत सिंह होशियारपुर में हॉकर का काम करते हैं। परिजनों के अनुसार 6 महीने पहले ही विक्रमजीत मुंबई गया था। शनिवार को ड्यूटी के दौरान क्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

swetha