West Asia Crisis: पश्चिमी एशिया में होटल व्यवसाय को लगा बड़ा झटका, बुकिंग तेजी से घटकर एक अंक तक पहुंचीं
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 12:01 PM (IST)
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण एक तरफ जहां पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं, होटल व्यवसाय को भारी नुकसान हो रहा है। Dubai, Doha जैसे बड़े शहरों में होटलों की बुकिंग तेजी से घटकर कई जगह एक अंक तक पहुंच गई है। लोग अब इस क्षेत्र में घूमने या व्यापार के लिए जाने से बच रहे हैं।
यात्रा के साथ फ्लाइट्स भी हुई कम
Global Hotel Alliance के CEO क्रिस्टोफर हार्टली के अनुसार, यात्रा कम होने के साथ-साथ फ्लाइट्स भी कम हो गई हैं, जिससे होटल व्यवसाय संकट में है। उन्होंने बताया कि दुबई के अलावा Bahrain, Doha, Kuwait, Saudi Arabia, Jordan और Israel भी बुरी तरह प्रभावित हैं। यह संघर्ष United States और Israel के गठबंधन और Iran के बीच तनाव के कारण बढ़ा है। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर बड़ा असर पड़ा है और होटल व एयरलाइंस को भारी नुकसान हो रहा है।
हर दिन हो रहा 600 मिलियन डॉलर का नुकसान
World Travel and Tourism Council के मुताबिक, इस क्षेत्र में हर दिन लगभग 600 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। दुबई, दोहा और Abu Dhabi जैसे बड़े एयर ट्रांजिट हब भी प्रभावित हुए हैं, जहां पहले रोज़ लाखों यात्री आते-जाते थे। भारत से भी बड़ी संख्या में लोग पश्चिम एशिया जाते हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2024 में लगभग 7.8 मिलियन भारतीय दुबई गए, जबकि 3.4 मिलियन ने सऊदी अरब की यात्रा की। होटल उद्योग पर भी इसका सीधा असर पड़ा है।
कई बुकिंग हुई रद्द
The Leela Palaces Hotels and Resorts के CEO अनुराग भटनागर ने बताया कि कई बुकिंग रद्द हो गई हैं और कई कार्यक्रम आगे के लिए टाल दिए गए हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे ही यह संघर्ष खत्म होगा, पर्यटन और होटल उद्योग तेजी से उभर सकता है। पहले भी कोविड और अन्य संकटों के बाद यात्रा उद्योग ने जल्दी रिकवरी की है।

