बिहार से गांजा लाकर रामा मंडी क्षेत्र में करता था सप्लाई, गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2019 - 10:02 AM (IST)

जालंधर (महेश): बिहार से लाए गए गांजे समेत तस्कर को नंगल शामा पुलिस चौकी के प्रभारी एस.आई. सेवा सिंह ने काबू किया है। उससे डेढ किलो गांजा बरामद हुआ है।

ए.सी.पी. सैंट्रल हरसिमरत सिंह छेतरा ने बताया कि एस.एच.ओ. रामा मंडी सुखजीत सिंह के नेतृत्व में एस.आई. सेवा सिंह द्वारा गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपी की पहचान सिद्दू यादव उर्फ शिंटू यादव बोदा पुत्र बरिची यादव निवासी गांव गुस्की थाना बहारी जिला कटियार बिहार के रूप में हुई है जो कि जालंधर में थाना-8 की अधीन पड़ती संजय गांधी कालोनी की गली नं. 3 में रहता था।

उसने पूछताछ में बताया कि वह बिहार से गांजा लाकर उसकी पुडिय़ां बनाकर रामा मंडी क्षेत्र में लेबर इत्यादि को सप्लाई करता था। उसके खिलाफ थाना रामा मंडी में केस दर्ज कर लिया गया है। उसे माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। 

Vatika