16 साल के लड़के ने कुत्तों की तरह काट खाए 5 लोग,इलाज के लिए डाक्टरों ने अस्पताल में बांधा

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2020 - 11:03 AM (IST)

जालंधरः सिविल अस्पताल में एक युवक को लाया गया, जिसने बुधवार शाम 5 लोगों को काट खाया। युवक बलवंत नगर का रहने वाला है और उसकी उम्र मात्र 16 साल है। 

जानकारी के अनुसार युवक 6 बजे बलवंत नगर स्थित एक घर में घुस गया, जहां उसने 72 वर्षीय महिला को दांत से काटा। महिला को बचाने आई पड़ोस की रहने वाली 80 वर्षीय महिला को भी उसने काट लिया। इसके बाद युवक ने तीन और लोगों को काटा। घटना की सूचना थाना-2 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। डॉक्टर ने बताया कि युवक को कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो रहा था। इसलिए उन्होंने उसे बांध दिया। उन्होंने बताया कि युवक के शरीर पर कुत्ते के काटने के निशान भी नहीं है। फिर भी युवक का ब्लड टैस्ट के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही उसका इलाज किया जाएगा। साथ ही दिमाग के डॉक्टर को भी सूचित कर दिया है। वहीं सभी घायलों को टैगोर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

Edited By

Sunita sarangal