6 पैसे किराया बढ़ौतरी के साथ 117 बसों से विभाग को हुई 2.28 लाख कलैक्शन

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 11:10 AM (IST)

जालंधर(पुनीत): डीजल के दामों में वृद्धि के चलते सरकार ने बसों के किराया में 6 पैसे प्रति किलोमीटर व इससे अधिक की वद्धि की है, जिसकी मार जनता पर पडऩे लगी है। आज रेटों में बढ़ौतरी के बाद कुल 117 बसें जालंधर बस अड्डे से चली जिससे विभाग को 2,28,527 रुपए की कलैक्शन हुई। यह कलैक्शन पिछले दिनों के मुकाबले कहीं अधिक है। 

एक उदाहरण के तौर पर जालंधर से चंडीगढ़ का जो किराया 195 रुपए था उसे 205 कर दिया गया है। जालंधर से अमृतसर के 105 को बढ़ाकर 110  रुपए कर दिया गया है। इसी तरह से पठानकोट के जो 160 रुपए वसूल किए जाते थे उसके स्थान पर 170 रुपए चार्ज किए जा रहे हैं। इसी तरह से दिल्ली के लिए 450 के स्थान पर 460 रुपए लगा करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि बसों का किराया डीजल के दाम पर निर्भर करता है, मौजूदा समय में डीजल के दाम आसमान छू चुके है जिसके चलते दाम बढ़ाने पड़े है। अधिकारियों ने कहा कि जैसे ही डीजल के दामों गिरावट दर्ज होगी बस का किराया कम कर दिया जाएगा। इसके अलावा वहीं बसों में चढऩे वाले यात्रियों की स्कैङ्क्षनग करके उन्हें बसों में चढऩे की इजाजत दी गई।

आज ऑकलैंड की इंटरनैशनल फ्लाइट से आएंगे 17 यात्री

ऑकलैंड से आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में 2 जुलाई को मोहाली उतरने वाली ऑकलैंड की फ्लाइट के यात्रियों को लेने के लिए बसें रवाना की जा रही है। बसों को पूरी तरह से सैनेटाइज करवाया गया गया है। जालंधर से संबंधित कुल 17 यात्री बस में सफर करेंगे।

चंडीगढ़ की बसें जालंधर से लेकर गई सवारियां
प्रशासन द्वारा पंजाब की बसों को चंडीगढ़ में प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है। यह रोक 30 जून तक निधाॢरत की गई, जिसके चलते उम्मीद थी कि 1 जुलाई से पंजाब रोड़वेज की बसें चंडीगढ़ जाना शुरू हो जाएगी लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा वहीं चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की बसें आज जालंधर अड्डे पर पहुंची और यात्रियो ंको लेकर रवाना हुई। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की कुल 4 बसें जालंधर पहुंची जोकि 36 सवारियां लेकर गई।

26 प्राइवेट बसों ने दी सेवाएं
जहां सरकारी बसें बड़ी संख्या में सड़कों पर दौड़ रही है वहीं प्राइवेट ट्रांसपोटर्ज भी बड़ी तादाद में बसें चला रहे है। मॢसडिज बसें भी चलने शुरू हो गई है जिससे लोगों को राहत मिल रही है। सरकार की बात की जाए तो आज कोई भी बस रद्द् नहीं करनी पड़ी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News