2 किलो अफीम सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 09:24 PM (IST)

जालंधर(शौरी): जालंधर देहाती पुलिस ने 2 किलो अफीम के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल, एस.पी. राजवीर सिंह, डी.एस.पी. अमनदीप सिंह बराड़, डी.एस.पी. रंजीत सिंह ने बताया कि थाना मकसूदा के एस.आई. रघुनाथ सिंह ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी मुकेश कुमार से 1 किलो, गुलजीत सिंह से 500 ग्राम व मनोज कुमार से 500 ग्राम अफीम बरामद की है।

आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार पुत्र रमनाथ यादव निवासी झारखंड, गुलजीत सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी मोहल्ला कमालपुर (होशियारपुर), मनोज कुमार पुत्र बद्री नरैण निवासी बिहार के तौर पर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Vaneet