महिला से सोने की चेन छीनने वाले 2 स्नैचर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2019 - 05:08 PM (IST)

जालंधर(वरूण): सी.ए. स्टाफ एक की पुलिस ने दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। लूट का शिकार हुई गीता पत्नी दीपक उर्फ सोनू वासी माडल हाऊस ने थाना भार्गव कैंप में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 30-5-2019 को शाम के समय गली में सैर कर रही थी। इस दौरान तीन मोने नौजवान मोटरसाइकिल पर आए और उसकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। 

जिसके बाद सी.ए. स्टाफ एक की पुलिस ने आरोपियों की तलाश करते हुए 7-6-2019 को एक आरोपी मुनीष कुमार उर्फ मन्ना पुत्र रजिंदर कुमार वासी 67/17 लहौरी गेट जिला कपूरथला को गिरफ्तार कर लिया था और बाकी साथियों गुरमुख सिंह उर्फ सन्नी और शम्मी कपूर उर्फ मनी के घरों पर लगातर रेड की गई। जिस पर पुलिस ने बाकी आरोपियों को 17-6-19 को (जालंधर) कचहरी के नजदीक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। जिनकों आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों से 2 सोने की चेन, एक लोकेट, सोने की बालियां, वारदात में प्रयोग किया मोटरसाइकिल आर-15 नंबर पीबी 41-बी-4743 बरामद किया है।

Vaneet