स्कूल बस की टक्कर सेे बाइक सवार 2 युवक गंभीर घायल, 1 की हालत नाजुक

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 09:15 PM (IST)

जालंधर(महेश): होशियारपुर रोड पर गांव हजारा के नजदीक तेज-रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रामा मंडी के जौहल मल्टी स्पैशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

थाना पतारा के एस.आई. सोम नाथ ने घायलों की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र बहादर सिंह निवासी गांव हजारा, गुरविन्द्र सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव कंगणीवाल के रूप में बताई है। उनकी आयु 18 से 20 साल के बीच है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक हजारा स्कूल की ग्राऊंड में चल रहे फुटबाल टूर्नामैंट को देखने के बाद बाइक पर अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए। एक की हालत देर रात तक नाजुक बताई जा रही थी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उसके बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी। 

Vaneet