झाड़ियों में हैरोइन पी रहा 26 वर्षीय युवक काबू

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 08:35 AM (IST)

जालंधर(महेश): जंडियाला-नकोदर रोड पर आती पुली के पास झाड़ियों में हैरोइन पी रहे 26 साल के एक युवक को जंडियाला पुलिस चौकी के प्रभारी जसवीर चंद व ए.एस.आई. राजेन्द्र सिंह ने रंगे हाथों काबू किया है। 

जालंधर कैंट के ए.सी.पी. मेजर सिंह ढड्डा ने बताया कि एस.एच.ओ. सदर कमलजीत सिंह के नेतृत्व में पकड़े गए युवक की पहचान हरमनजोत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी समराय के रूप में हुई है। उससे हैरोइन पीने के लिए प्रयोग किया गया सामान भी पुलिस पार्टी ने अपने कब्जे में ले लिया है। उसके खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर लिया गया है। उससे और पूछताछ की जा रही है। कल उसे माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। वह कहां से हैरोइन लेकर आता था, उसकी भी पुलिस जांच कर रही है।

Edited By

Sunita sarangal