लिल्ली रिजॉर्ट में हुई गुंडागर्दी को लेकर केस दर्ज, 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 07:23 AM (IST)

जालंधर (महेश): 21 मार्च को होली के दिन लिल्ली रिजॉर्ट जी.टी. रोड परागपुर में 2 पक्षों में हुए विवाद को लेकर हुई गुंडागर्दी के मामले में थाना कैंट की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी नरेन्द्र मोहन द्वारा 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। होली के दिन रिजॉर्ट में किसी बात को लेकर झगड़ा करने वाले 2 पक्षों में जमकर कुॢसयां व बोतलें चली थीं।

ए.सी.पी. कैंट रविन्द्र सिंह ने बताया कि अन्य फरार हमलावरों की तलाश में संदिग्ध स्थानों पर रेड की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोबिन शर्मा पुत्र राज कुमार निवासी चाहल नगर फगवाड़ा, नवनीत सिंह पुत्र बजिन्द्र सिंह निवासी गोल्डन एवेन्यू, लखन सोनी पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी बाबा फतेह सिंह नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने फरार आरोपियों की पहचान भी कर ली है। ए.सी.पी. रविन्द्र सिंह ने बताया कि लिल्ली रिजोर्ट्स के मैनेजर के बयानों पर होली के दिन गुंडागर्दी करने वाले युवकों पर केस दर्ज किया गया था। 

Anjna