बिना मास्क के 7724 लोगों से वसूला 32.07 लाख जुर्माना : भुल्लर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2020 - 10:36 AM (IST)

जालंधर(सुधीर): कोरोना वायरस के चलते लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने व मिशन फतेह की जंग पर जीत हासिल करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस शहर में सख्ती कर रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में बिना मास्क के घूमने वाले 7724 लोगों के चालान काट कर उनसे 32 लाख 7 हजार जुर्माना वसूल किया है। 

उन्होंने बताया कि इसी तरह होम क्वारंटाइन की उल्लंघना करने वाले 21 लोगों से 33 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है। पब्लिक स्थानों पर थूकने वाले 284 लोगों के चालान काट कर उनसे 31,600 रुपए जुर्माना वसूल किया है। शहर में घूमने वाले 35 ओवरलोड वाहन चालकों से भी पुलिस ने 58 हजार व 23 ओवरलोड आटो रिक्शा के चालकों से 11 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूल किया है। भुल्लर ने बताया कि कोरोना वायरस के बचाव के चलते सोशल डिस्टैंस की पालना को भी शहर में सख्ती से लागू करवाया जा रहा है। सोशल डिस्टैंस की उल्लंघना करने के आरोप में पुलिस ने 29 लोगों से 58 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है।

आज भी बिना मास्क के घूमने वाले 196 लोगों से पुलिस ने 98 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है। भुल्लर ने बताया कि कोरोना वायरस के बचाव को लेकर मिशन फतेह  की जंग पर जीत हासिल करने के लिए कमिशनरेट पुलिस दूारा कई महत्पूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

Vaneet