63 इंच का सीना रखने वाले द ग्रेट खली करते है शाकाहारी भोजन

punjabkesari.in Thursday, Jan 28, 2016 - 05:10 PM (IST)

 चंडीगढ़ः इन दिनों देश में सबसे ज्यादा चर्चा ''56 इंच के सीने'' की होती है। हिमाचल प्रदेश के धिराना गांव से ताल्लुक रखने वाले रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली चंडीगढ़ में थे। उनसे जब पूछा गया कि उनका सीना कितने इंच का है, तो जवाब आया कि 63 इंच का है।

खली ने शुरुआत से लेकर अभी तक के सफर के बारे में विस्तार से बताते कहा कि वह बचपन से ही लंबे-चौड़े थे।  यह ''जाइगैंटिस्म'' नामक बीमारी का नतीजा है।  डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. रैसलर (WWE) रेसलिंग में आने से पहले पंजाब पुलिस में काम करते थे। वह शाकाहारी हैं।  नॉन-वेज से दूर रहते हैं।

डोपिंग के मामले में भी खली का रिकॉर्ड बेहद साफ-सुथरा है। वे कहते है कि आज तक कभी भी उन्होंने तंबाकू तक का सेवन नहीं किया। उनकी लंबाई 7 फिट एक इंच व वजन 157 किग्रा है। खली 6 भाई-बहन थे। गरीब परिवार से होने के कारण उन्हें मजदूरी करके घर में पैसा भी देना पड़ता था। इतना ही नहीं, मजदूरी के लिए वे नंगे पैर 15 किलोमीटर पहाड़ का सफर करके मजदूरी करने जाते थे।

एक बार पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी एम.एस. भुल्लर ने खली को बस स्टैंड पर मजदूरी करते देखा और उन्हें फोर्स में भर्ती होने के लिए कहा। यहीं से खली कि जिंदगी बदल गई। खली के पिता का नाम ज्वाला और मां का नाम टंडी देवी है। प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास लेने के बाद अब खली पत्नी हरमिंदर कौर के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News