8 महीने पहले  ब्याही नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 02:57 PM (IST)

जालंधर: अशोक विहार में एक नवविवाहिता ने फंदा लगा कर जान दे दी। जैसे ही मृतका के मायके पक्ष को सुसाइड का पता लगा तो उन्होंने बेटी के ससुराल घर आकर शव को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी करने के बाद मृतका के ससुराल वाले फरार हो गए थे। पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम करवा कर वापस लेकर आई तो परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया और पहले गिरफ्तारी की डिमांड करने लगे। मृतका की पहचान रेशमी पत्नी रवि सिंह निवासी अशोक विहार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रेशमी के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे विवाह के बाद से तंग कर रहे थे। शुक्रवार को ससुरालियों से तंग कर रेशमी ने फंदा लगा कर जान दे दी। उसके ससुरालियों ने ही मृतका के परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दी जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी के घर पहुंच कर शव को फंदे से उतारा और तीन से चार अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 4 घंटों के बाद जाकर मृतका के मायके वालों ने थाना एक की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल रखवा दिया जबकि मृतका रेशमी के परिजनों के बयानों पर पति रवि सिंह, उसके पिता तरवेणी सिंह और सास रेखा रानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया।

शनिवार को जब पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव ससुराल घर लेकर आई तो किसी ने भी शव नहीं लिया। शव को ससुराल घर के बाहर रख दिया गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद रेशमी के परिजनों ने कहा कि वह शव तब तक नहीं लेंगे जब तक नामजद किए रेशमी के ससुरालियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। विरोध के बाद पुलिस ने शव को श्मशान घाट की मोर्चरी में रखवा दिया। थाना एक के ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने कहा कि केस दर्ज करने के बाद मृतका की सास रेखा रानी को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रेशमी के पति और ससुर को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Urmila