बुढ़ापा पैंशन लेने गई 80 वर्षीया बुजुर्ग का कत्ल

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2020 - 09:09 AM (IST)

सुल्तानपुर लोधी(सोढी): पंजाब नैशनल बैंक टिब्बा से पैंशन लेने गई 80 वर्षीया बुजुर्ग बावी पत्नी सोहन वासी गांव कालरू का आज सुबह रहस्यमय ढंग से कत्ल कर दिया गया। बुजुर्ग महिला की लाश गांव में मक्की के खेतों से बरामद हुई है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने इस कत्लकांड की गुत्थी 8 घंटे में सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
डी.एस.पी. सुल्तानपुर लोधी सरवण सिंह बल्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की जांच इंस्पैक्टर सरबजीत सिंह द्वारा की गई और केस में 3 आरोपी जसविन्द्र सिंह पुत्र मंगल सिंह, गुरनूर पुत्र बलदेव और दलेर सिंह पुत्र मीता वासी गांव कालरू को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में दलीप राम पुत्र सोहण वासी कालरू ने पुलिस बताया कि बैंक से बुढ़ापा पैंशन लेने गई माता वापस घर नहीं लौटी, जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए मृतका माता बावी की लाश मक्की के खेतों से बरामद की, जिसे पैसों की खातिर कत्ल कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

somnath

Recommended News

Related News