बस के पीछे टकराई कार की उड़ी छत, 2 मौसेरे भाई घायल

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 01:56 PM (IST)

जालंधर(महेश): भांजे का पहला जन्मदिन मनाने के बाद उसकी दादी ताई को मुकंदपुर छोड़कर वापस लौट रहे 2 मौसेरे भाई सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। दोनों को रामा मंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर-लुधियाना मार्ग पर परागपुर के नजदीक बिग बाजार के सामने बुधवार को सायं 6 बजे एक तेज-रफ्तार मारुति सैलेरियो कार अपने आगे जा रही बस की अचानक ब्रेक लगने कारण उससे टकरा गई, जिसके बाद कार की छत ही उड़ गई। कार में फंसे हुए मौसेरे भाइयों चालक गुरप्रीत सिंह पुत्र प्रिथीपाल सिंह निवासी गांव भतीजा रंधावा थाना मकसूदां जालंधर व हरप्रीत सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी गांव सरहाली थाना सदर जालंधर को मौके पर पहुंची थाना कैंट की पुलिस ने लोगों के सहयोग से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवक 22 से 24 साल के बीच बताए जा रहे हैं। 

गुरप्रीत सूरानुस्सी स्थित ङ्क्षहदोस्तान हाइड्रोलिक फैक्टरी में काम करता है जबकि हरप्रीत स्कूल बस ड्राइवर है। जौहल अस्पताल के प्रमुख डा. बी.एस. जौहल ने बताया कि गुरप्रीत की हालत खतरे से बाहर है जबकि हरप्रीत की स्थिति बहुत ’यादा क्रिटिकल है। थाना कैंट के प्रभारी सुखबीर सिंह बुट्टर ने बताया कि पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। घायलों के अभी बयान नहीं हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। उसके बाद ही बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने गांव भतीजा रंधावा में अपने भांजे का पहला जन्मदिन सैलीब्रेट किया था, जिसमें उसकी ताई दादी भी शामिल हुई थी। वह भांजे की ताई दादी को मुकंदपुर छोड़कर वापस आ रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। गुरप्रीत व हरप्रीत के साथ हुए हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन भी जौहल अस्पताल पहुंच गए थे। हाईवे पर हुए हादसे के बाद काफी देर तक जाम भी लगा रहा, जिसे पुलिस मुलाजिमों ने कार व बस को साइड पर करवा कर खुलवाया। 

Punjab Kesari