2 कारों की टक्कर में चालक घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 12:59 PM (IST)

जालंधर (माही): शहर में दो गाड़ियों की भयानक टक्कर में दो व्यक्तियों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी मुताबिक राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित गांव लिद्धड़ा नजदीक कार नम्बर. पी.बी 02 बी. एन 1000 को राजन मान पुत्र कश्मीर सिंह मान निवासी अमृतसर और कार नम्बर. पी. बी.जैड 06 जैड्ड 7111 को मुकेश कुमार पुत्र पवन कूम निवासी बिधीपुर चला रहा था कि उनकी  भयानक टक्कर हो गई, जिस कारण कार चालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना मकसूदा की पुलिस पार्टी ने घायलों को निजी अस्पताल में भरती करवाया है।  
 
 

Punjab Kesari