दिल्ली-आदमपुर फ्लाइट का शिड्यूल बदला

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 01:05 PM (IST)

जालंधर(सलवान): दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली रूट पर अब सप्ताह में 3 दिन की बजाय रोजाना फ्लाइट का सफर किया जा सकेगा। वीरवार से फ्लाइट रोजाना कर दी गई है। इसके साथ शुक्रवार से फ्लाइट के संचालन का समय भी बदल दिया गया है। शुक्रवार से यह फ्लाइट दिल्ली से एक घंटे लेट चलेगी। पहले जहां दिल्ली से दोपहर 2.40 बजे फ्लाइट आदमपुर के लिए उड़ान भरती थी, शुक्रवार से दोपहर 3.40 उड़ान भरेगी।

इसी तरह आदमपुर पहुंचने का समय 3.45 था, मगर नए टाइम टेबल मुताबिक फ्लाइट आदमपुर में 5.45 बजे उतरा करेगी। इसी तरह आदमपुर से दिल्ली के लिए जहां पहले शाम 4.05 बजे उड़ान भरकर 5.20 बजे दिल्ली पहुंचती थी, मगर शुक्रवार से यह फ्लाइट शाम 5.05 बजे उड़ान भरकर शाम 6.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Vatika