नशे के आदी व्यक्ति ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 06:51 PM (IST)

जालंधर(वरुण): गदईपुर में सोहम राय नाम के व्यक्ति ने घर में फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। मिली जानकारी मुताबिक सोहम नशे का आदी था। वह मूल तौर पर बिहार का रहने वाला था और पिछले काफी समय से जालंधर में रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे बिहार में ही रहते हैं। 

इस घटना का पता उस समय लगा जब उसकी मां आज उसे मिलने के लिए बिहार से यहां पहुंची। घर में पुत्र की लटकती लाश को देख कर मां हैरान रह गई। इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी सम्बन्धित थाना नंबर -8 को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर आगे वाली जांच शुरू कर दी है। 

Vaneet