जालंधरः एडीजीपी ईश्वर चंद्र शर्मा पंचतत्व में विलीन, पुलिस ने दी सलामी, तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2019 - 05:30 PM (IST)

गोराया(मुनीश बावा): पंजाब पुलिस के एडीजीपी रहे ईश्वर चंद्र शर्मा आज पंचतत्व में विलीन हो गए। गोराया के नजदीकी गांव रूरका कलां में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।


गौरतलब है कि बीते दिनों ईश्वर चंद्र शर्मा का अचानक निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने शिरकत की। 

इस दौरान पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा ईश्वर चंद्र शर्मा को अंतिम विदाई के तौर पर सलामी दी गई। इस अवसर पर पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों में एलके यादव, युरेंद्र सिंह हेयर, ईश्वर सिंह, एस.एस.पी. जलंधर देहाती नवजोत सिंह माहल, नरेश कुमार डोगरा, एसपी जितेंद्र सिंह, डीएसपी फिल्लौर देवेंद्र अत्री के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी विशेष तौर पर उपस्थित थे जबकि नकोदर से विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, फगवाड़ा से विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल, अनीता सोमप्रकाश, सरवन सिंह फिल्लौर, निमिषा मेहता, शनि गांव से शून्य प्रभु व अन्य उपस्थित थे।

 

Vaneet