हिंदुओ पर हो रहे अत्याचारों खिलाफ आवाज बुलंद करने की ली शपथ

punjabkesari.in Monday, Dec 13, 2021 - 03:18 PM (IST)

जालंधर (वरुण): लुधियाना में हिंदू विरोधी राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ जगराओं पुल पर हिंदू पंचायत बुलाई गई। इस दौरान पंचायत में शामिल हिन्दू नेताओं ने पंजाब में हिन्दू विरोधी गतिविधियों पर चर्चा की और इन गतिविधियों से लड़ने के लिए विचार भी किया।  हिन्दू नेताओं ने हिंदुओ पर हो रहे अत्याचारों खिलाफ आवाज बुलंद करने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदुओं के मंदिर तोड़े जा रहे है जिसको कभी भी बर्दाश नही किया जाएगा। शिव सेना पंजाब के जिला प्रधान रुबल संधू ने कहा कि गौ माता की निर्मम हत्या करके उनके अंग अलग-अलग फैंके जा रहे है। उन्होंने कहा कि इसी मानसिकता के लोग पंजाब का माहौल खराब करने के प्रयास कर रहे है और ऐसे लोगों को पुलिस प्रशासन को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए व केस दर्ज करके जेल पहुंचाना चाहिए। गौ माता को रोड पर कूड़ा कर्कट खाने को मजबूर किया जा रहा है जबकि उनके रख रखाव का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। इस दौरान जालंधर से पंचायत में अंकुर शर्मा जालंधर वेस्ट के प्रधान, मिक्की पंडित, करण शर्मा, वरुण, सुरिंदर सिंह, कमल भारद्वाज भी शामिल हुए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini