जालंधरः थाना मकसूदां में अकाली-बसपा ने लगाया धरना , जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 10:44 AM (IST)

जालंधर (सुनील शर्मा): थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव बुलंदपुर में गत रात हुए झगड़े में छीरा नामक व्यक्ति के घायल होने के बाद अकाली बसपा वर्करों ने धरना लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होगा हम धरना नहीं उठाएंगे।

जानकारी के अनुसार संतोख सिंह नामक पार्टी और अकाली बसपा के बीच सांझी दीवार में लैंटर डालने को लेकर झगड़ा हुआ था। दीवार पर लेंटर वाली जगह पर पुलिस पार्टी ने पहले लेंटर रुकवा दिया था लेकिन फिर भी संतोख सिंह पार्टी लैंटर डालने लगे तो अकाली बसपा के वर्करों ने इसका विरोध किया।

संतोख सिंह पार्टी के करीब 30-40 लोगों ने ईटें उठाकर अकाली बसपा वर्करों को मारनी शुरू कर दी। इस दौरान अकाली बसपा का वर्कर छीरा नामक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अकाली बसपा वर्करों का कहना है कि जब तक संतोख सिंह पार्टी पर मामला दर्ज नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा।

Content Writer

Vatika