आल इंडिया जमाते सलमानी बिरादरी ने श्री विजय चोपड़ा को ‘मायानाज शख्सियत’ पुरस्कार दिया

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 10:10 AM (IST)

जालंधर(अली): आल इंडिया जमाते सलमानी बिरादरी संस्था की ओर से समाज और देश की नि:स्वार्थ सेवा करने वाली हस्तियों को हर साल ‘मायानाज शख्सियत’ पुरस्कार दिया जाता है। इसी के मद्देनजर आल इंडिया जमाते सलमानी बिरादरी पंजाब के अध्यक्ष अख्तर सलमानी ने देश और समाज सेवा करने वाले ‘मायानाज शख्सियत’ और ‘पंजाब केसरी समूह’ के मुख्य संपादक श्री विजय कुमार चोपड़ा को पहला ‘मायानाज शख्सियत’ पुरस्कार प्रदान किया। 

श्री विजय कुमार चोपड़ा को पहली मायानाज शख्सियत पुरस्कार देते समय आल इंडिया सलमानी बिरादरी के पदाधिकारियों ने इस बात को स्वीकार किया कि श्री विजय कुमार चोपड़ा की शख्सियत समाज और देश के लोगों के लिए प्रेरणा-स्रोत है। उन्होंने जो समाज सेवा की है, उसे किसी भी कीमत पर भुलाया नहीं जा सकता। समाज में शिक्षा को बढ़ाने, निरक्षरता को दूर करने में मदद, बेसहारा बुजुर्गों को सहारा, गरीबों और अनाथों के लिए राशन की व्यवस्था करना, आतंकवाद प्रभावित लोगों को वित्तीय सहायता देना, पीड़ित लोगों की बिना किसी भेदभाव के सहायता करना उनके व्यक्तित्व का प्रमुख हिस्सा हैं, जिनसे प्रेरित होकर हजारों लोग समाज सेवा के लिए आगे आए हैं।

वहीं श्री विजय चोपड़ा जी ने सलमानी समुदाय के पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने समाज में निरक्षरता को दूर करने के लिए शैक्षणिक संस्थाएं चलाएं, गरीब लोग व बुजुर्गों की सहायता करें। अंत में राष्ट्रीय महासचिव आकिब जावेद सलमानी, पंजाब प्रधान अयूब सलमानी, उप प्रधान फुरकान सलमानी, जिला उपप्रधान नायाब सलमानी और अब्दुल रऊफ सलमानी ने श्री विजय कुमार चोपड़ा जी को दोशाला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

Edited By

Sunita sarangal