हज 2020 का ऐलान, 10 अक्तूबर से फार्म भरे जाएंगे : वसीम राजा

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 09:16 AM (IST)

जालंधर(अली): हज 2020 के शैड्यूल की घोषणा करते हुए आज भाजपा नेता और मुस्लिम विकास बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन वसीम राजा ने कहा कि हज यात्रियों का आवेदन 10 अक्तूबर से 10 नवम्बर 2019 तक ऑनलाइन भरा जाएगा। इस साल हज यात्री के फार्म भरने का समय जल्द निर्धारित किया गया है ताकि सभी यात्रियों का ई-वीजा तैयार किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि हज के लिए आवेदन मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा भी दिया जा सकता है। वसीम राजा ने केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से बैठक कर आज यहां जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से इस बार हज ऐतिहासिक रहा, जिसमें बिना किसी सबसिडी के 2 लाख भारतीयों ने हज किया। मुख्तार अब्बास नकवी के प्रयासों से इस साल जी.एस.टी. 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया, जिससे हज यात्रियों को 113 करोड़ रुपए की बचत हुई। वहीं मदीना में आवास पर भी 100 सऊदी रियाल की बचत करवाई गई जिससे प्रति हाजी को 3 हजार का अलग से फायदा पहुंचा। वसीम राजा ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार बिना किसी पुरुष मुहरिम के 2340 महिलाएं हज करने गईं जो पहली बार मोदी सरकार में संभव हो सका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News