चिंतपूर्णी धाम में वार्षिक जागरण आज,फ्री बसें रवाना

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2019 - 12:16 PM (IST)

जालंधर(सोनू):जय मां छिन्न मस्तिका सेवा समिति बस्ती शेख द्वारा मां चिंतपूर्णी में 17 वां वार्षिक जागरण करवाने के  लिए 25 फ्री बसें रवाना की गई।

जागरण हिमाचल प्रदेश में लाला जगत नारायण धर्मशाला में आज करावाया जाएगा। समिति के प्रधान आकाली दल के पूर्व कौंसलर मंजीत सिंह टीटू ने कहा कि 3000 के करीब श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी दरबार के लिए बसों में रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शिअद प्रधान सुखबीर बादल,पद्मश्री विजय चोपड़ा जी,श्री अविनाश चोपड़ा जी से इस कार्य की प्ररेणा मिली है।

swetha