प्लाट में चूरा-पोस्त की खेती करने वाला गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 11:20 AM (IST)

जालंधर (माही): चौकी जंडूसिंघा के इंचार्ज हरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि परविंद्र सिंह उर्फ पिंद्र पुत्र गुरबचन सिंह गांव धोगड़ी में अपने मकान के साथ लगते खाली प्लाट में सब्जी के साथ-साथ चूरा-पोस्त की खेती करता है।

इस पर पुलिस ने गांव धोगड़ी में उक्त व्यक्ति के घर रेड की तो आरोपी पुलिस को देखकर फरार होने लगा जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। बाद में उक्त व्यक्ति के घर के साथ लगते प्लाट में जाकर देखा तो वहां चूरा-पोस्त की खेती हुई पड़ी थी। इस पर चूरा-पोस्त के पौधे उखाड़ कर कब्जे में लिए गए जिनका वजन 13 किलो 500 ग्राम था। परविंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया जहां न्यायाधीश ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।

Punjab Kesari