भोगपुर रेलवे स्टेशन पर किसानों ने जारी किया रेल रोको प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 12:26 PM (IST)

भोगपुर (राणा भोगपुरिया) : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्र सरकार में भाजपा के एक मंत्री के बेटे द्वारा किसानों पर अंधाधुंध अत्याचार किए जाने के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। इस संबंध में आज भोगपुर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर किसानों ने रोष प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन कादियां के ब्लॉक भोगपुर के प्रधान अमरजीत सिंह चौलाग के नेतृत्व में किसान बड़ी संख्या में रेलवे ट्रैक पर एकत्रित हुए।

अब तक रोष प्रदर्शन में नरेंद्र सिंह बिनपालके, गुरमेल सिंह यशवंत सिंह, गुरबचन सिंह बब्बू, इंद्रजीत सिंह, सहज पाल सिंह, जयदीप सिंह हुंदल, बूटा सिंह, मनजीत सिंह तथा किसान नेता और किसान जत्थेबंदियों के वर्कर रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए थे। किसानों का कहना है कि जब तक भाजपा सरकार तीनों ही कृषि कानून रद्द नहीं कर देती, और लखीमपुरखीरी के घटना में इंसाफ नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal