अवतार हैनरी ने संगरा मोहल्ला में 8.30 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया उद्घाटन

punjabkesari.in Monday, Dec 30, 2019 - 11:23 AM (IST)

जालंधर(चोपड़ा): नॉर्थ विधानसभा के वार्ड नं.-66 के अंतर्गत आते संगरा मोहल्ला की सड़क का उद्घाटन पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान अवतार हैनरी ने किया। 

हैनरी ने कहा कि इस सड़क के निर्माण पर 8.30 लाख रुपए खर्च होंगे। अगर विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे तो सही मायने में वही विकास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार नॉर्थ हलके के विकास को लेकर जन कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन पर कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है, क्योंकि पिछली अकाली-भाजपा की सरकार के शासनकाल के दौरान पंजाब की जनता को बेहद कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ा था। तत्कालीन बादल सरकार के शासनकाल के दौरान बड़े-बड़े नेताओं के अलावा आम व्यक्ति को किसी भी तरह का लाभ नहीं प्राप्त हुआ। 

अंत में हैनरी ने कहा की मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह की योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के हर हलके में लागू किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता बब्बू सिडाना ने कहा कि वार्ड निवासियों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर हल करवाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधान अशोक सोंधी, राजिन्द्र सहोता, रजनीश सहोता, राजेश भट्टी, बलदेव मट्टू, राजेश ग्रेवाल, गोगी संगर, अश्विनी मट्टू, ईश्वर दास, चंदर दास, भुपिन्द्र सागर, मोनू सोंधी, अश्विनी कुमार, ब्रह्म देव सहोता, गौरव लूथर व अन्य उपस्थित थे। 

Edited By

Sunita sarangal