पैट्रोल-डीजल के दामों में रोजाना हो रही बढ़ौतरी देश की जनता से धोखा : अवतार हैनरी

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 11:14 AM (IST)

जालंधर (चोपड़ा): पैट्रोल-डीजल के दामों में रोजाना हो रही बढ़ौतरी देश की जनता के साथ सरासर धोखा है। उक्त शब्द पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के उप प्रधान अवतार हैनरी ने एक बयान जारी करने के दौरान कहे। हैनरी ने भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि गरीब और मध्यवर्ग परिवारों के लिए भाजपा की झोली में जुमलों और झूठे वायदों के सिवाय कुछ नहीं है।

केंद्र सरकार केवल चंद बड़े घरानों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है और उन्हें लाभ देने के लिए जानबूझ कर ऐसी व्यवस्था बनाई जिससे रोजाना कीमतों में आने वाले उछाल को लेकर आम जनसाधारण असमंजस में ही रहे। पैट्रो पदार्थों को लगी आग के कारण महंगाई ने रिकार्ड तोड़ दिए हैं।अनुचित तरीके से बढ़ते दामों से जहां हरेक घर का बजट बिगड़ गया है, वहीं अर्थव्यवस्था और विकास दर भी प्रभावित हो रही है। मुद्रास्फीति की दर भी काफी ऊंची है और उस पर लगाम लगाने के तमाम दावों के बावजूद अब इस पर नियंत्रण पाना राजग सरकार के हाथ में नहीं रहा है।

इस बढ़ौतरी से रा’य में परिवहन व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ेगा और उसके परिणामस्वरूप आवश्यक वस्तुओं के दाम और भी बढ़ेंगे। हैनरी ने केंद्र से कहा कि उसे सभी राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श के बाद पैट्रो उत्पादों की कीमतों को निश्चित करने के लिए कोई पारदर्शी व्यवस्था विकसित करनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News