सिटी स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 10:25 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पैक्टर पी.के. वर्मा की अगुवाई में यात्रियों को खासकर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। इसमें फिरोजपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. सुधाकर द्वारा गठित की गई टीम भैरवी में शामिल महिला सुरक्षाकर्मियों ने भी भाग लिया। 

इस दौरान पूरे स्टेशन परिसर में यात्रियों को जागरूक करने के लिए अनाऊंसमैंट की गई और पंफलैट बांटे गए। इसके बाद अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रैस ट्रेन के महिला कोच में बैठे यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। अगर कोई शरारती तत्व किसी महिला से छेडख़ानी करे या किसी अन्य प्रकार की मदद की जरूरत हो तो रेलवे पुलिस की हैल्पलाइन नंबर-182 पर संपर्क करें। इस मौके पर भैरवी की इंचार्ज राकेश कुमारी, ए.एस.आई. देवराज, विशम्भर सिंह, जी.आर.पी. के एस.एस.ओ. बलदेव सिंह रंधावा, ए.एस.आई. अशोक कुमार मौजूद थे। 

Vatika