कालियां कॉलोनी में 2 दिन की बच्ची मिलने से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 11:51 AM (IST)

जालंधर (राजेश शर्मा): जालंधर की कालियां कॉलोनी में आज सुबह नवजात बच्ची के मिलने से हड़कंप मच गया। इस बात का पता लोगों को उस समय लगा जब वह सुबह सैर कर रहे थे। 

इसी बीच उन्हें ईंटों के पीछे बच्ची के रोने की आवाज़ आई, जिसके बाद वे लोग बच्ची को उठाकर घर ले गए। उन्होंने इस बात की सूचना थाना 1 की पुलिस की दी है। बताया जाता है कि उक्त बच्ची 2 दिन पहले ही पैदा हुई थी।  वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Vatika